Tuesday, December 27, 2011

गुम न हो जाए कान्हा की कालिंदी

आनंद शुक्ल, इलाहाबाद मथुरा, वृन्दावन की कलकल करती कालिंदी कहीं गुम न हो जायं। सूबे के कुछ जिलों में यमुना में प्रदूषण इस कदर बढ़ चला है कि कान्हा की कालिंदी काल के कगार पर पहुंच गई हैं। ऐसा हम नहीं वैज्ञानिकों व सामाजिक संस्थाओं का कहना है। अभी हाल में प्रदूषण की जांच करने वाली ग्लोबल ग्रीन की सर्वे रिपोर्ट पर गौर करें तो मथुरा, वृन्दावन और आगरा में यमुना का अस्तित्व ही खतरे में दिखाई दे रहा है। इन तीन जिलों में यमुना शतप्रतिशत प्रदूषित हो चली हैं। इन जिलों की यमुना का जल 80 फीसदी प्रदूषित हो गया है और बीओडी की मात्रा 9 तक पहुंच गई है। ग्लोबल ग्रीन संस्था की अक्टूबर में संगम से उद्गम की यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण रही। संगम की यमुना का रंग तो बदला ही है, साथ ही पश्चिमी जिलों की यमुना का जल भी बदरंग हो गया। बीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड)की मात्रा 9 तक हो गया है। यात्रा में शामिल बायोबेद शोध संस्थान के वीके द्विवेदी एवं उनके दल ने जल की सैम्पलिंग कर निष्कर्ष निकाला कि गंगा में प्रदूषण की मात्रा ऋषिकेश से प्रारंभ होकर कानपुर पहंुचते-पहंुचते अत्यधिक प्रदूषित हो जाती है। इसी प्रकार वृन्दावन तक पहंुचते-पहंुचते यमुना 80 फीसदी तक प्रदूषित हो जाती हैं। ग्लोबल ग्रीन्स और सामाजिक संस्था स्नेह ने संगम से गंगोत्री की यात्रा के दौरान गंगा, यमुना, रामगंगा, चंबल तथा गोमती नदी में प्रदूषण की मात्रा व जल की उपलब्धता के आंकड़े एकत्र किए। आंकड़े बताते हैं कि गंगा कानपुर आते-आते काफी प्रदूषित हो जाती हैं। टिहरी में बांध बनाकर भागीरथी को बांध दिए जाने के कारण जल की मात्रा घटती जा रही है। रही सही कसर हरिद्वार में सिंचाई हेतु गंगा से अनगिनत नहरों को पानी दिए जाने के कारण पूरी हो गई। यमुनोत्री से देहरादून तक तो अथाह है पर दिल्ली व हरियाणा के बीच बने बांधों व कैनालों के कारण मथुरा आते-आते जल प्रवाह समाप्त हो जाता है। इलाहाबाद में जो यमुना का जल पहंुच रहा है वह इटावा में पंचकोसी नदी जिसमें चंबल, केन तथा हमीरपुर में मिल रही बेतवा व स्वयं यमुना नदी का पानी शामिल है। इससे यहां अभी कुछ राहत है।
http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=15&edition=2011-12-26&pageno=3

Forest dept to release 90 ghariyals in Chambal

Morena: The state forest department is all set to release a new set of Ghariyals in the Chambal River as part of their ongoing ‘rear and release’ programme.
A total of 90 ghariyals (Gavialis gangeticus), born in 2008 at National Chambal Ghariyal Sanctuary Morena, will be released. According to the last census, there are 928 ghariyals in Chambal passing through three states.
These aquatic species have been declared as a critically endangered by the International Union For Conservation of Nature (IUCN). The issue came to the prominence when more than 65 gharials were found dead within a 35km stretch of the Chambal in December 2007.
According to aquatic life expert Dr Rishikesh Sharma, who was actively involved with the management of the sanctuary from its inception, gharials would not have survived if measures of protection were not tightened.
“The population is on rise now. We have got permission from our headquarters to release the new set of ghariyals this week.” he told DNA.
Dr Sharma pointed out that female ‘gharials’ lay around 30-50 eggs during breeding season and around 2,000-2,500 eggs are found in sand ‘nests’ near the banks of Chambal river every year.
Out of these, the 200-250 eggs are brought to the sanctuary and develop them. The National Chambal Gharial Sanctuary was set up near Morena’s Devari village in 1978, 300 young gharial were released into the Chambal till 2006.
In 2007, the officials had released 25 young ‘gharials being reared at Dang Basai Ghat in the Chambal River which was found to be most suitable for natural habitat of these ‘gharials’. Officials claim sand-mining, poses one of the most significant threats to gharials.
“Sand mining and illegal poaching in a sanctuary near Chambal river in Morena has been posing threat to conservation efforts of the endangered aquatic species” said an official. A proposal to exclude villages in the Chambal sanctuary area was also sent and to confine the sanctuary area to the river.
http://daily.bhaskar.com/article/MP-BHO-forest-dept-to-release-90-ghariyals-in-chambal-2677524.html

Thursday, December 22, 2011

टेम्स ट्रस्ट जनवरी से शुरू करेगा काम

आगरा, जागरण संवाददाता: यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने के काम की शुरुआत शंकर घाट से होगी। इसकी परिधि इटावा सीमा से लगे डिबोली घाट यानि 57 किमी रहेगी। यह निर्णय टेम्स रिवर रेस्टोरेशन ट्रस्ट (टीआरआरटी) और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की आठ सदस्यीय संयुक्त टीम ने इंटेक और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के स्थानीय प्रतिनिधि आरपी सिंह के साथ लम्बे विचार विमर्श के बाद लिया। चयनित लगभग 57 किमी लम्बे नदी के भाग का अपस्ट्रीम छोर जहां लगभग 22 किमी दूर है, वहीं डाउन स्ट्रीम में 35 किमी दूर। दो दिवसीय प्रवास के बाद इटावा रवाना होने से पूर्व टीम के सदस्यों ने जनवरी से टीआरआरटी का कार्यालय बटेश्र्वर में खोलने का निश्चय किया है। इसके लिए जगह भी प्रस्तावित है। टीआरआरटी के रोबर्ट ओट और डॉ. पीटर का मानना है कि बटेश्र्वर का आरंभिक कार्यस्थल के रूप में चयन इसलिए खास तौर से उपयुक्त है, क्यों कि इटावा, आगरा और फीरोजाबाद के लोगों का आना-जाना यहां बना रहता है। यही नहीं यमुना नदी में पानी की स्थिति भी यहां सुधरी हुई है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि डॉ. असगर नवाब के अनुसार नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इन्हीं स्थलों पर मुख्य रूप से काम होना है।
http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=35&edition=2011-12-22&pageno=7#id=111729010771178792_35_2011-12-22

थीमस की तरह यमुना को शुद्ध करेंगे रॉबर्ट

बकेवर, अप्र : आस्था और विश्वास से जुड़ी यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने में अब विदेशी हाथ लगेंगे। इंग्लैंड के थेम्स रिवर रेस्टोरेशन ट्रस्ट ने यह बीड़ा उठाया है। ट्रस्ट के परियोजना अधिकारी रॉबर्ट ओट पीटर स्विलिट ने डिभौली घाट पर नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद यमुना नदी को लंदन की थीमस नदी की भांति पवित्र और स्वच्छ बनाना है। इंग्लैंड के उक्त ट्रस्ट और डब्लूडब्लूएफ इंडिया और पीस इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में लुप्तप्राय जलचरों को बचाने की कवायद शुरू की गयी है। पहले चरण में भरेह से लेकर बटेश्वर तक सर्वे कराया जायेगा और यमुना के जल में जीवन यापन कर रहे जलचरों की गतिविधियों के ज्ञान के साथ ही उनकी घटती संख्या पर विचार किया जायेगा। परियोजना अधिकारी रॉबर्ट ओट ने बताया कि यमुना नदी के डिभौली घाट पर कछुआ प्रजनन केंद्र की स्थापना राज्य सरकार के सहयोग से करायी जायेगी। इस मौके पर मछली शिकारियों को शिकार के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देते हुए अन्य जलचरों को बचाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दो साल चलेगा। इस अवसर पर पीस इंस्टीट्यूट के परियोजना अधिकारी सीताराम, विश्व प्रकृति विधि के संजीव कुमार यादव, वरिष्ठ समन्वयक असगर नबाव, शोधार्थी रवि भदौरिया ने यमुना नदी में एक मोटर वोट को भी छोड़ा। जिसका नाम थीमस नदी के नाम पर थमसिंग वोट रखा गया। सुखराम निषाद, रिंबू खान, रवींद्र त्रिपाठी, शिवकुमार मुन्ना, राजेंद्र बाबा, ध्रुव नारायन त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किये।

http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=22&edition=2011-12-22&pageno=6#id=23730102906640_22_2011-12-22

Monday, December 19, 2011

टेम्स की तर्ज पर होगा यमुना शुद्धीकरण

आगरा, जागरण संवाददाता: यमुना को मूल स्वरूप में भले न लाया जा सके, लेकिन उसकी बदहाली काफी हद तक कम की जा सकती है। यह कहना है पीस इंस्टीट्यूट चैरिटेबल ट्रस्ट (पीआईसीटी) के निदेशक और प्रख्यात पर्यावरणविद् मनोज मिश्र का। वे लंदन के टेम्स रिवर रेस्टोरेशन ट्रस्ट (टीआरआरटी) के सहयोग से कालिंदी को साफ करने के लिए अभियान के तहत दो दिवसीय यात्रा पर आगरा आये हुए थे। हाथी घाट पर यमुना बचाओ आंदोलन के धरनास्थल पर जागरण से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि फिलहाल बटेश्र्वर के सियांच, फरह के गढ़ाया और शेरगढ़ के अडेया गांवों के नदी तटीय क्षेत्र में नदी शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीआरआरटी का इस काम में सहयोग अवश्य ले रहे हैं, लेकिन टेम्स और यमुना की तुलना प्रासंगिक नहीं है। फिलहाल उनका उद्देश्य नदी में गंदा पानी जाने से रोकना है। उधर, इंग्लैंड की एक टीम यमुना शुद्धिकरण अभियान के लिये मंगलवार को बटेश्वर पहुंच रही है। यह नदी संरक्षण के अलावा जल जीवों की स्थिति का आकलन भी करेगी। डब्लूडब्लूएफ इंडिया के स्थानीय कन्वीनर आरपी सिंह के अनुसार संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा टेम्स के अनुभवों के आधार पर यहां के लिये भी कार्ययोजना बनायी जायेगी। नदी तालमेल परियोजना यमुना के दोनों ओर के भागों को प्रदूषण मुक्त व व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जो काम किए जाने हैं, उनमें स्थानीय कार्यशील लोगों को अभियान से जोड़ना, तटीय क्षेत्रों में रहने वाले समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना मुख्य है।

Tuesday, November 22, 2011

A step to save rare Gangetic dolphins


KANPUR: "It was just a memorable moment for us. We came across three Gangetic river dolphins while on three hours cruise down the Ganga at Vikramshila Gangetic Dolphin Sanctuary in Bhagalpur in Bihar," Venkatesh and Upendra said.

They returned after attending an awareness session on protecting the Gangetic river dolphins, considered an endangered species. The two were accompanied by their educator Chandrapal Singh, a volunteer of Society For Conservation of Nature and schoolteacher Ganesh Dutt.

A seminar was organised by the Centre for Environment Education ( CEE), north, in co-ordination with Vikramshila Biodiversity Research and Education Centre (VBREC) at Vikramshila Dolphin Sanctuary in Bhagalpur in order to encourage youth conserve Gangetic river dolphins.

"The idea behind this session was to make children conservationists and to change their mindset in becoming more proactive towards conservation of rare Gangetic river dolphins," said, Chandrapal Singh.

"It session very successful and the response from these youngsters was awesome. It was a two-day session and around 30 students from West Bengal, Uttar Pradesh, Bihar and Assam took part in it,"said Ganesh Dutt, a teacher of Gyan Sthali School, who had accompanied the students.

"According to wildlife researchers, the population of endangered Gangetic river dolphins has grown to 223 from last year's figure of 175 at the Vikramshila Gangetic Dolphin Sanctuary, India's only dolphin sanctuary, located in Bhagalpur," Upendra, another participant, said. "We would now spread awareness in the recently formed dolphin clubs to increase the count of aquatic animals here in our state. It was just a wonderful experience and we had interaction with students of other states like West Bengal and Bihar," he added.

Gangetic river dolphins fall under Schedule I of the Indian Wildlife (Protection) Act 1972 and declared an endangered species by the International Union for Conservation of Nature (IUCN).

Sitaram Tagore, an expert on Gangetic river dolphins, who is working in Chambal upstream for dolphin conservation, said that extensive sand mining is killing dolphins in Chambal, particularly in Bharra and Morena districts of Madhya Pradesh.

The Gangetic river dolphins are one of the four freshwater dolphins in the world. The other three are found in Yangtze river in China, Indus in Pakistan and Amazon in South America.

The Gangetic river species, found in India, Bangladesh and Nepal, is blind and finds its way and prey in the river waters through 'echoes'.

A cluster of around 25 schools was formed in Etawah to work in collaboration with an NGO. The programme included orientation and training for each student and educator, he added.

There are about 2,000 Gangetic river dolphins in India.

The dolphins, known as platanista gangetica aka 'susu', are rare. Earlier, these were found in Ganga river basin and all linked rivers. But now, its habitat is limited to a few rivers. Brahmaputra, Ganga and Chambal rivers are its natural habitat.

Link
http://timesofindia.indiatimes.com/city/kanpur/A-step-to-save-rare-Gangetic-dolphins/articleshow/10817374.cms

Sunday, November 13, 2011

Gangetic dolphins highly endangered


KANPUR: A couple of students from Etawah, selected by the Centre for Environment Education (CEE), north, are to visit Vikramshila Biodiversity Research and Education Centre (VBREC) and Vikramshila Dolphin Sanctuary in Bhagalpur district of Bihar to attend an awareness session on protecting the Gangetic river dolphins, considered an endangered species.
District Inspector of School, Etawah, Gyan Prakash Singh told TOI that Venkatesh Sharma and Sankalp Dwivedi, students of class X at Gyan Sthali Academy, Etawah and their educator Chandrapal Singh, a volunteer of an NGO, Society for Conservation of Nature, will leave for Bhagalpur on Monday night to take part in the two-day awareness session on protecting the Gangetic river dolphins.
"A cluster of nearly 25 schools was formed in the district to work in collaboration with the NGO. The programme included orientation and training for each student and educator," he added.
"It's a unique project of participation of children living near the National Chambal Sanctuary in Etawah region, where according to wildlife experts, the present number of dolphins is believed to be 95 as per a survey conducted recently. The region, which is a habitat of Gangetic river dolphin, includes districts like Faizabad, Allahabad, Varanasi and Bahraich. These districts form part of the dolphin conservation programme," said Rajiv Chauhan, secretary of the NGO.
The session will commence on November 15. Students and their educators selected from nearly 20 districts across the four states, including Uttar Pradesh, Bihar, West Bengal and Assam. There, they will be educated on the dwindling number of Gangetic river dolphins, their breeding period, breeding requirements and protection, besides the importance of not disturbing the habitat of aquatic animals.
It is also planned to rope in the trained students in recently constituted dolphin clubs in schools selected under the programme. This will help students to share their learning, collections, displays and creativeness pertaining to aquatic wildlife.
Recently, 20 districts in Uttar Pradesh, Bihar, West Bengal and Assam have been identified for running a two-year-long Gangetic river dolphin conservation education programme in north, east and north-eastern regions of the country.
There are about 2,000 Gangetic river dolphins left in India. The Gangetic river dolphins, known as platanista gangetica, aka 'Susu', are rare. Earlier, it was found in Ganga river basin and all the linked rivers. But now, its habitat is limited to a few rivers. Brahmaputra, Ganga, Chambal rivers are its natural habitats. Gangetic river Dolphins have been included in the Schedule-I of the Wildlife (Protection) Act, 1972.

Source http://timesofindia.indiatimes.com/city/kanpur/Gangetic-dolphins-highly-endangered/articleshow/10713828.cms